Project:बारे में

यह विकि मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर के प्रलेखन, चर्चा और विकास के लिए के लिए है। मीडियाविकि वह सॉफ़्टवेयर है जो विकिपीडिया, और गैर-लाभकारी विकिमीडिया संस्थान की दूसरी परियोजनाओं को चलाता है, और साथ में दुनिया-भर से कई दूसरे विकियों को भी। इसे विकिमीडिया संस्थान द्वारा होस्ट किया जाता है।
MediaWiki.org की सभी पाठ्य सामग्री को क्रिएटिव कॉमन्स श्रेय-समानसांझा लाइसेंस (CC BY-SA) और GNU मुफ़्त प्रलेख लाइसेंस (GFDL) के अंतर्गत लाइसेंस किया जाता है, सिवाय उन पृष्ठों के जिनपर स्पष्ट बताया गया है कि वे सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं। पूरी जानकारी के लिए Project:कॉपीराइट्स देखें।
MediaWiki.org क्या है
- MediaWiki.org मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर के प्रलेख के लिए है, वह सॉफ़्टवेयर जो इस वेबसाइट को एकीकृत करता है।
MediaWiki.org पर सिर्फ एक ही विषय है: विकि इंजन मीडियाविकि और संबंधित सॉफ़्टवेयर, जैसे एक्सटेंशन्स और स्किन्स। इसमें बाहरी रूप से चलने वाले कुछ संबंधित सॉफ़्टवेयरों के लिए प्रलेख है मगर वे सभी किसी मीडियाविकि स्थापना से जुड़ते हैं और मीडियाविकि स्थापना पर निर्भर हैं।
- Manual:Contents विस्तृत मीडियाविकि सिस्टम प्रबंधन प्रलेख के लिए प्रवेश द्वार होगा।
- Help:अनुक्रमणिका मीडियाविकि साधारण साइट सदस्य सहायता के सामने का दरवाज़ा होगा (जिसे किसी भी मीडियाविकि स्थापना पर जोड़ने में आसान बनाने के लिए सार्वजनिक डोमेन में लाइसेंस किया गया है)।
इस साइट पर मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर के विवरण और इसके लिए ट्यूटोरियल्स मौजूद हैं। अगर आप किसी दूसरे सॉफ़्टवेयर के लिए मुफ़्त मैन्युअल लिखना चाहते हैं, विकिपुस्तक देखें, जो इन चीज़ों के लिए बना एक संबंधी परियोजना है।
विकिमीडिया परियोजनाओं के बारे में साधारण चर्चा मेटा-विकि पर की जानी चाहिए।
हालाँकि कुछ पृष्ठ दूसरी भाषाओं में हैं, इस साइट पर मुख्य भाषा अंग्रेज़ी ही है। अनुवाद के प्रयासों की आवश्यकता है।
MediaWiki.org क्या नहीं है
- MediaWiki.org विकिपीडिया नहीं है
- आप इस समय MediaWiki.org नामक एक वेबसाइट पर हैं। अगर आप कोई सॉफ़्टवेयर विकासक, या फिर कोई ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर स्थापित करता हो, आप शायद यहाँ पर गलती से आ पहुँचे हैं। MediaWiki.org मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया नहीं है। अगर आप नामों में उलझे हैं, कृपया यह लेख पढ़ें। विकिपीडिया एक विकि है जो इस साइट द्वारा प्रलेखित सॉफ़्टवेयर पर चलता है। अगर आपको मुक्त ज्ञानकोश पर योगदान करना है, आप वहीं पर जा सकते हैं।
- मीडियाविकि विकिमीडिया विकिटेक नहीं है
- MediaWiki.org विकिमीडिया-विशिष्ट तकनीकी प्रलेख के लिए नहीं है। अगर आप नामों और उद्देश्यों में उलझे हैं, कृपया यह लेख पढ़ें। विकिमीडिया है इस साइट पर प्रलेखित सॉफ़्टवेयर को चलाने वाले कुछ विकियों का समूह। कृपया wikitech:Main Page देखें।
- MediaWiki.org कोई निःशुल्क होस्ट या वेबस्पेस प्रदाता नहीं है।
- इस साइट पर निजी, वाणिज्यिक या ऐसी कोई सामग्री नहीं रखी जानी चाहिए जो मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर से संबंधित न हो। इसका इस्तेमाल एक परीक्षण विकि के रूप में भी नहीं किया जाना चाहिए, उदाहरणस्वरूप प्रारूपण को आज़माने के लिए (ऐसे काम के लिए सिर्फ हमारे Project:Sandbox का इस्तेमाल करें या फिर हमारा परीक्षण विकि देखें) या दूसरी परियोजनाओं के लिए मान्य XHTML बनाने के लिए।
- आप MediaWiki.org पर अपना वेबसाइट, मुखपृष्ठ, ब्लॉग, या विकि होस्ट नहीं कर सकते। अगर आप किसी दूसरे विषय पर सहयोगी कार्यों के लिए विकि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, हालाँकि वह किसी एक पृष्ठ के लिए ही क्यों न हो, कई वेबसाइट्स हैं जो विकि होस्टिंग प्रदान करते हैं, निःशुल्क या सशुल्क। आप अपने सर्वर पर विकि सॉफ़्टवेयर स्थापित कर सकते हैं; इस बारे में अधिक जानकारी के लिए Wiki science विकिपुस्तक पढ़ें। You can also install wiki software on your server; see the Wiki science wikibook for information on doing this.
- बेशक, सदस्यों के पास अपने निजी पृष्ठ हो सकते हैं, अगर उनका इस्तेमाल MediaWiki.org से संबंधित जानकारी को रखने के लिए किया जा रहा हो। अगर आप कोई ऐसा निजी वेबपृष्ठ बनाना चाहते हैं जो मीडियाविकि से संबंधित नहीं है, कृपया इंटरनेट पर उपलब्ध मुफ़्त मुखपृष्ठ सृष्टिकारों का इस्तेमाल करें या फिर कोई ब्लॉग ढूँढ़ें। विज्ञापन, खासकर कि बाहरी कड़ियाँ, सदस्यों के पृष्ठों से हटा दी जाएँगी अगर मीडियाविकि से संबंधित कोई योगदान मौजूद न हो।
- MediaWiki.org कड़ियों, चित्रों, या मीडिया फ़ाइलों का रिपॉज़िटरी नहीं है
- यह साइट न ही कोई दर्पण है और न ही चित्रों या मीडिया फ़ाइलों की कोई रिपॉज़िटरी। कृपया सिर्फ वही फ़ाइलें अपलोड करें जो MediaWiki.org के लिए उपयोगी हैं, और स्रोत के बारे में पूरी जानकारी तथा एक मुफ़्त लाइसेंस प्रदान करें; बाकी सभी चीज़ों को हटा दिया जाएगा। अपलोड करने के अनुदेश ध्यान से पढ़ें और आवश्यकतानुसार विकिमीडिया कॉमन्स पर फ़ाइल को अपलोड करें, जहाँ से सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर उसका इस्तेमाल करना संभव होगा।
- MediaWiki.org पर सारी सामग्री को बेरहमी से सम्पादित किया जा सकता है, और कहीं पर भी पुनः वितरित किया जा सकता है। कोई भी सामग्री प्रस्तुत करके आप उसे क्रिएटिव कॉमन्स श्रेय/समानसांझा लाइसेंस (CC BY-SA), या फिर अगर स्पष्ट बताया जाए तो सार्वजनिक डोमेन, के अंतर्गत निः शुल्क प्रकाशित करने को तैयार होते हैं।
- MediaWiki.org कोई विज्ञापन का वाहन नहीं
- इस साइट का इस्तेमाल किसी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए, विज्ञापनों के लिए, और अधिप्रचार या वकालत के लिए नहीं कर सकते - अगर ये क्रियाएँ मीडियाविकि और विकिमीडिया परियोजनाओं से संबंधित न हो।
- MediaWiki.org हर जानकारी का स्थान नहीं
- यह साइट मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने वाली हर चीज़ के बारे में जानकारी का स्थान नहीं है। दूसरे सॉफ़्टवेयरों की समस्याओं के बारे में लेखों, या विशिष्ट विकियों पर समस्याओं वाले लेखों की इस साइट पर जगह नहीं। कृपया मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर के बारे में ही सामग्री बनाने में जुटें।
- MediaWiki.org कोई फ़ोरम या चैटरूम नहीं है
- इस साइट का किसी फ़ोरम, बुलेटिन बोर्ड या चैटरूम के रूप में (दुर)उपयोग न करें, खासकर कि सदस्यों पृष्ठों और वार्ता पृष्ठों का। इसके लिए हमारे पास एक IRC चैनल है: #mediawiki जुड़ें।
- अनुशंसित संचार चैनल भी देखें।
- MediaWiki.org is not your safety net if your wiki admins leave
- This site has no control over any third party wiki out there, therefore if the people administrating your wiki stop being active and become unreachable, we can't help you. You can try to export content and import it into another wiki though.
MediaWiki.org का इतिहास
इस साइट पर पहला सम्पादन अगस्त 2004 को किया गया था। पूरी सामग्री पर काम चल रहा है, और बेशक, हमेशा चलता रहेगा। सॉफ़्टवेयर के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी के लिए मीडियाविकि का इतिहास देखें।
संपर्क
कृपया संचार देखें।
ये भी देखें
- परिचय — नेविगेशन बॉक्स सहित, मीडियाविकि का परिचय जिसमें बहुत-से पृष्ठ शामिल हैं