Help:नैविगेशन
| ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। |
किसी मीडियाविकि साइट के हर पृष्ठ पर जानकारी तो होती ही है, साथ में आप वहाँ से दूसरे पृष्ठों पर भी जा सकते हैं। इसे "नैविगेशन" (संचरण) कहा जाता है।
नैविगेट करने में आपकी मदद करने के लिए MediaWiki के हर पृष्ठ पर तीन मुख्य नैविगेशन तत्व हैं:
- साइडबार आपको विकि पर हाल में हुए बदलाव या फ़ाइल अपलोड करें जैसे ज़रूरी पृष्ठों तक पहुँचाता है। साइडबार के सभी विकल्प देखने के लिए आपको पहले मीडियाविकि साइट में लॉग-इन करना होगा।
- कड़ियाँ (जिन्हें अक्सर टैब कहा जाता है) जो वर्तमान में दिखाए जाने वाले पृष्ठों से संबंधित होती हैं: उसका चर्चा पृष्ठ, संस्करण इतिहास और सबसे ज़रूरी: इसकी सम्पादन कड़ी।
- सदस्य कड़ियाँ; अगर आप एक गुमनाम सदस्य हैं तो आपको खाता बनाने या फिर लॉग-इन करने के लिए कड़ियाँ दिखाई जाएँगी। अगर आपने लॉग-इन किया हुआ है तो आपको पास व्यक्तिगत कड़ियों का एक समूह होगा, जिसमें आपके सदस्य पृष्ठ और वरीयताओं की कड़ियाँ शामिल होंगी।
हर पृष्ठ पर नैविगेशन के मानक तत्वों के साथ, उस पर अपनी अनूठी जानकारी भी होती है जो पृष्ठ के बड़े मुख्य क्षेत्र में दिखाई जाती है। आम तौर पर इस जानकारी में दूसरे पृष्ठों की कड़ियाँ होंगी।
यह पृष्ठ मुख्य तौर पर MonoBook और Vector स्किन्स पर आधारित है। दूसरे स्किन्स का इस्तेमाल करते हुए दिखावट अलग हो सकती है।
साइडबार

साइडबार साइट के लोगो के नीचे, पृष्ठ के बगल में दिखाया जाता है (MonoBook या फिर Vector स्किन में)। साइडबार से आप विकि के ज़रूरी पृष्ठों पर जा सकते हैं जैसे हाल में हुए बदलाव और फ़ाइल अपलोड।
नैविगेशन
लोगो पर क्लिक करने पर आप विकि के मुख्य पृष्ठ पर वापस आ जाएँगे। नीचे के नैविगेशन अनुभाग की कड़ियाँ आपको विकि के ज़रूरी पृष्ठों पर ले जाएँगी। इन कड़ियों को साइट के प्रबंधकों द्वारा कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।
टूलबॉक्स
उपकरण में ऐसी कड़ियों का एक समारोह होता है जो देखे जा रहे पृष्ठ के हिसाब से बदलती रहती हैं।
- सभी पृष्ठों पर (विशेष पृष्ठों के अलावा)
-
- "
कड़ियाँ" आपको एक ऐसे विशेष पृष्ठ पर ले जाता है जहाँ पर वे सभी पृष्ठ सूचीबद्ध होते हैं जिन पर वर्तमान पृष्ठ की कड़ी हो। यह तब काम आता है जब आप संबंधित जानकारी वाले पृष्ठ खोज रहे हों। इक कड़ी से मिलने वाली जानकारी तब भी काम आ सकती है जब आप विकि के पृष्ठों की संरचना को बदल रहे हों और आपको जाँचना हो कि बदलाव के बाद क्या इस पृष्ठ की कड़ियाँ बदलाव के बाद भी प्रासंगिक हैं कि नहीं। - "पृष्ठ से जुड़े बदलाव" उपकरण हाल में हुए उन पृष्ठों के सभी बदलावों को सूचीबद्ध करता है जिन पर वर्तमान पृष्ठ की कड़ी है। सभी प्रासंगिक साँचा पृष्ठों पर हाल में हुए बदलावों को परिणाम में दिखाई जाने वाली सूची में शामिल किया जाता है। "
छोटे सम्पादन छिपाएँ" विकल्प, जिसे सदस्य वरीयताओं में सेट किया जा सकता है, "पृष्ठ से जुड़े बदलाव" पर लागू होता है।
- "
- सभी पृष्ठों पर (विशेष पृष्ठ सहित)
-
- "फ़ाइल अपलोड करें" से एक विशेष पृष्ठ दिखाया जाता है जिससे लॉग-इन किए हुए सदस्य विकि पर चित्र और अन्य फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं। अपलोड की गई फ़ाइलों की कड़ियाँ विकि पृष्ठों पर जोड़ी जा सकती हैं, या फिर उन्हें वहाँ पर एम्बेड किया जा सकता है। अगर फ़ाइल अपलोड सक्षम न हो यह कड़ी दिखाई नहीं जाती है।
फ़ाइलें अपलोड करने, सर्वर पर फ़ाइलें देखने, उन्हें विकि पृष्ठों पर जोड़ने, और अपलोड की गई फ़ाइलों को प्रबंधित करने जैसी चीज़ों के बारे में इस नियमपुस्तक के 'फ़ाइलों का प्रबंधन' अनुभाग में चर्चा की गई है। - "विशेष पृष्ठ" उपकरण मीडियाविकि के सभी विशेष पृष्ठ दिखाता है। मीडियाविकि की शब्दावली में एक विशेष पृष्ठ ऐसा पृष्ठ होता है जो विकि के बारे में जानकारी प्रदान करता है और/या जिसके माध्यम से प्रबंधन से जुड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उदाहरण के लिए विकि पर पंजीकृत सदस्यों की सूची, पृष्ठों की संख्या और पृष्ठों पर सम्पादनों की संख्या जैसे विकि के बारे में आँकड़े, सिस्टम लॉग्स, अनाथ पृष्ठों की सूची, आदि। इन विशेष पृष्ठों की सामग्री को स्वचालित रूप से विशेष पृष्ठ को लोड करने पर उत्पन्न किया जाता है।
डिफ़ॉल्ट विशेष पृष्ठों का काम इस नियमपुस्तक के विशेष पृष्ठ अनुभाग में पाया जा सकता है।
- "फ़ाइल अपलोड करें" से एक विशेष पृष्ठ दिखाया जाता है जिससे लॉग-इन किए हुए सदस्य विकि पर चित्र और अन्य फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं। अपलोड की गई फ़ाइलों की कड़ियाँ विकि पृष्ठों पर जोड़ी जा सकती हैं, या फिर उन्हें वहाँ पर एम्बेड किया जा सकता है। अगर फ़ाइल अपलोड सक्षम न हो यह कड़ी दिखाई नहीं जाती है।
पृष्ठ टैब्स

पृष्ठ टैब्स साइट के लोगो की दाईं ओर पृष्ठ के शीर्ष पर दिखाई जाती है (MonoBook या फिर Vector स्किन में)। इन टैब्स की मदद से आप वर्तमान पृष्ठ से संबंधित क्रियाएँ कर सकते हैं या पृष्ठ देख सकते हैं। डिफ़ॉल्ट से उपलब्ध क्रियाएँ हैं: देखना, सम्पादित करना, और वर्तमान पृष्ठ के बारे में चर्चा करना। पृष्ठों पर आपको दिखाए जाने वाले टैब्स इस बात पर निर्भर होते हैं कि आपने विकि पर लॉग-इन किया है कि नहीं, और आपके पास विकि पर सिसॉप (प्रबंधक) की अनुमतियाँ हैं कि नहीं। विशेष पृष्ठों पर सिर्फ नामस्थान टैब दिखाया जाता है।
- सभी सदस्यों के लिए डिफ़ॉल्ट
-
- "नामस्थान" (पृष्ठ, सहायता, विशेष पृष्ठ, साँचा, सदस्य पृष्ठ, आदि)
- "चर्चा"
- "सम्पादित करें" (अगर गुमनाम म्पादन अक्षम हो, पृष्ठ MediaWiki: नामस्थान में हो या फिर सुरक्षित हो तो टेक्स्ट "स्रोत देखें" हो सकता है)
- "इतिहास"
- लॉग-इन किए हुए सदस्यों के लिए अतिरिक्त टैब्स
-
- "स्थानांतरण"
- "ध्यान रखें"
- प्रबंधकों के लिए अतिरिक्त टैब्स
-
- "सुरक्षित करें"
- "हटाएँ"
प्रबंधक जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके या फिर एक्सटेंशन्स स्थापित करके टैब्स जोड़ या हटा सकते हैं, तो जो टैब आपको दिखेंगे, वो विकि पर भी निर्भर होते हैं।
सदस्य कड़ियाँ

सदस्य कड़ियाँ पृष्ठों के ऊपरी-दाएँ कोने में दिखाई जाती हैं (डिफ़ॉल्ट Vector स्किन में)। इन टैब्स की मदद से लॉग-इन किए हुए सदस्य अपने सदस्य पृष्ठ और विकि वरीयताएँ देख तथा सम्पादित कर सकते हैं। साथ ही, सदस्य कड़ियों की मदद से सदस्य आसानी से विकि पर अपने योगदान देख सकते हैं और लॉग-आउट भी कर सकते हैं।
गुमनाम सदस्यों के लिए सदस्य कड़ियों को विकि के लॉग-इन पृष्ठ की एक कड़ी से बदल दिया जाता है और अगर साइट के प्रबंधक द्वारा सक्षम किया जाए तो आपके IP पता और उसके वार्ता पृष्ठ की एक कड़ी भी दिखाई जाती है।
- "Username"
- यह कड़ी आपके सदस्य पृष्ठ की होती है, जहाँ पर आप अपने बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं, ऐसी कोई सामग्री डाल सकते हैं जिसे आप याद रखना चाहते हों, या जो भी आपको सही लगे।
- "Talk"
- यह कड़ी आपके वार्ता पृष्ठ की होती है, जहाँ लोग आपके लिए संदेश छोड़ सकते हैं।
- "Preferences"
- इससे आप अपने व्यक्तिगत साइट वरीयताएँ बदल सकते हैं।
- "Watchlist"
- आपकी ध्यानसूची में मौजूद सभी पृष्ठों की सूची। पृष्ठ के ऊपर "ध्यान रखें" पर क्लिक करके इस सूची में पृष्ठ जोड़े जा सकते हैं।
- "Contributions"
- आपके द्वारा विकि पर किए गए सभी योगदानों की सूची।
- "Log out"
- विकि से लॉग-आउट करने के लिए इस कड़ी पर क्लिक करें।