Jump to content

Help:लॉग-इन करना

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Help:Logging in and the translation is 100% complete.
यह मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर के लिए एक साधारण सहायता पृष्ठ है। मीडियाविकि द्वारा संचालित कई विकियों पर एक सहायता कड़ी होती है जो इस पृष्ठ की तरफ इशारा करती है। अगर आप लॉग-इन करने या फिर खाता बनाने में मदद के लिए किसी अन्य विकि से यहाँ पर आए हैं तो हम आपकी मदद न कर सकते। अपने विकि पर वापस जाएँ और कोई फ़ोरम, वार्ता पृष्ठ या संपर्क का पता खोजें जहाँ से आप साइट के किसी प्रबंधक से मदद माँग सकें।

पृष्ठ पढ़ने और यहाँ तक कि उन्हें सम्पादित करने के लिए भी लॉग-इन करना ज़रूरी नहीं। मगर इससे अतिरिक्त सुविधाएँ मिलती हैं, और परियोजनाएँ आम तौर पर लॉग-इन करने की अनुशंसा देती हैं।

संक्षेप में

एक खाता बनाने पर आप एक सदस्यनाम (आपका असली नाम या फिर कोई उपनाम) और एक पासवर्ड प्रदान करेंगे। अगर सदस्यनाम का इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा हो तो सिस्टम सदस्यनाम को अस्वीकार कर देगा। कोई सदस्य खाता सिर्फ एक ही बार बनाया जाता है। आपको फिर "लॉग-इन" कर दिया जाता है। अगली बार जब आप लॉग-इन करेंगे तब आप अपना सदस्यनाम दोबारा प्रदान करेंगे और पासवर्ड डालकर साबित करेंगे कि आप वही व्यक्ति हैं।

आपके द्वारा किए गए सम्पादन आपके सदस्यनाम के अंतर्गत रिकॉर्ड किए जाते हैं। अगर आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ होता है तो आपके सम्पादन एक स्वतः निर्मित अस्थायी खाते अथवा आपके IP पते के अंतर्गत रिकॉर्ड किए जाते हैं।

लॉग-इन क्यों करें?

किसी भी सार्वजनिक मीडियाविकि विकि को पढ़ने के लिए आपको लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं। यहाँ तक कि आपको सम्पादित करने के लिए भी लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं, आम तौर पर: कोई भी लगभग सभी पृष्ठों को बिना लॉग-इन किए ही सम्पादित कर सकता है।

मगर कई कारणों से, लॉग-इन कर लेना एक अच्छा विचार है:

  • जब आप पृष्ठों पर बदलाव करेंगे, दूसरे सदस्य आपको आपके सदस्यनाम से पहचान पाएँगे। अगर IP पते को एक "नाम" के रूप में देखा जाए तो यह ज़रा अटपटा-सा लगता है। और अगर आप कई जगहों पर कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं (घर, दफ़्तर, इंटरनेट कैफ़े, आदि), हर डिवाइस पर आपका IP पता अलग होगा। इसलिए अपनी एक पहचान बनाए रखने के लिए सदस्यनाम का इस्तेमाल करना बेहतर है।
  • आपका अपना "सदस्य पृष्ठ" होगा जहाँ आप अपने बारे में थोड़ी जानकारी दे सकते हैं, और एक "सदस्य वार्ता पृष्ठ" जहाँ आप दूसरे सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।
  • आप अपने किसी भी सम्पादन को छोटा चिह्नित कर सकते हैं जिससे दूसरे सदस्यों को असुविधा कम होती है।
  • आप अपने पसंदीदा मॉड्यूल्स पर बदलावों को ट्रैक करने के लिए ध्यानसूची का इस्तेमाल कर पाएँगे।
  • अगर आप न चाहें तो आपको ईमेल पता देने की ज़रूरत नहीं। लेकिन अगर आप ईमेल पता दर्ज करते हैं तो आप ये काम कर पाएँगे:
    • पासवर्ड भूल जाने पर उसे रीसेट करना
    • विशिष्ट घटनाओं के लिए स्वचालित अधिसूचनाएँ प्राप्त करना, अगर वरीयताओं में सेट किया जाए
    • दूसरे सदस्यों से ईमेल प्राप्त करना, अगर वरीयताओं में सेट किया जाए (ईमेल करने वाले सदस्य को आपका ईमेल पता नज़र नहीं आएगा)
    • दूसरे सदस्यों को और प्रबंधकों को ईमेल करना अगर वे चाहें (अगर आप ईमेल भेजते हैं तो आपका ईमेल पता प्रापक को नज़र आएगा)
  • स्वतः स्थापित होने के बाद आप पृष्ठों को स्थानांतरित (पुनः नाम) कर पाएँगे।
  • आप अपनी वरीयताएँ सेट करके कुछ चीज़ें बदल सकते हैं:
    • हाल में हुए बदलावों में दिखाए जाने वाले पृष्ठों की संख्या
    • अलग-अलग स्किन्स की मदद से साइट के फ़ॉण्ट्स, रंग और साइट का लेआउट

याद रखें: अगर साइट की कोई गोपनीयता नीति हो तो उसे पढ़ें (जैसे विकिमीडिया की गोपनीयता नीति)।

लॉग-इन कैसे करें

पहले सुनिश्चित करें कि आपका ब्राउज़र चुनिंदा साइटों से कुकीज़ स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है। कुछ ब्राउज़र ऐसा कर सकते हैं; इन ब्राउज़रों के उपयोगकर्ताओं को ब्राउज़र को इस तरह से कॉन्फ़िगर करना होगा कि वे उनके द्वारा सम्पादित किए जाने वाले हर विकि से कुकीज़ स्वीकार करे, जैसे 'mediawiki.org'।

पृष्ठ के ऊपरी-दाएँ तरफ के "लॉग-इन करें" कड़ी पर क्लिक करें। आपको अपना सदस्यनाम और पासवर्ड दर्ज करने को कहा जाएगा। अगर आपने पहले लॉग-इन नहीं किया है, आपको दी गई कड़ी की मदद से एक खाता बनाना होगा। आप चाहे तो अपना ईमेल पता दे सकते हैं।

अगर आप "मुझे लॉग-इन करके रखें" बक्से को टिक करते हैं तो उस कंप्यूटर से मीडियाविकि का दोबारा इस्तेमाल करने पर आपको पासवर्ड फिर से दर्ज नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा सिर्फ तभी काम करेगी जब पासवर्ड मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर द्वारा न बनाया गया हो।

returnto URL पैरामीटर वह पृष्ठ निर्दिष्ट करता है जहाँ लॉग-इन करने के बाद लौटा जाएगा।

लॉग-इन करने में समस्याएँ

अगर आपको दिखाया जा रहा है कि आपने लॉग-इन किया है, मगर कोई पृष्ठ पढ़ना शुरू करते ही आपको लॉग-आउट किया हुआ दिखाया जाता है, तो यह एक कुकी की समस्या हो सकती है। अगर आप निश्चित हैं कि कुकीज़ सक्षम हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपने विकि के डोमेन को ऐसी सूची में तो डाल नहीं दिया है जिसके लिए कुकीज़ हमेशा अक्षम रहेंगे: यह सुविधा नए ब्राउज़रों में उपलब्ध होती है। यह भी सुनिश्चित करें कि आपके कंप्यूटर के दिनांक और समय को ठीक से सेट किया गया है; अगर ऐसा नहीं है, तो उचित समय से पहले कुकीज़ की समय-सीमा समाप्त हो सकती है। याद रखें कि कुछ फ़ायरवॉल और विज्ञापन-अवरोधक सॉफ़्टवेयर शायद सदस्य को लॉग-इन किए हुए रखने के लिए विकि द्वारा प्रयुक्त कुकी को अवरोधित कर रहे हों।

कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि सम्पादन शुरू करने और सहेजने के दौरान, या फिर कई विंडोज़ में खुले पृष्ठों के बीच बदलते समय सदस्य को लॉग-आउट कर दिया जाए। यह आपके ब्राउज़र की कुकी, कैश या फ़ायरवॉल सेटिंग्स के चलते हो सकता है। लॉग-आउट का कारण कुछ भी हो, इस समस्या का सबसे आसान समाधान है "मुझे लॉग-इन करके रखें" बक्से को टिक करना। अगर आप ऐसा किसी ऐसे कंप्यूटर पर करते हैं जिसका इस्तेमाल एकाधिक व्यक्तियों द्वारा किया जाता है (जैसे पुस्तकालय में, दफ़्तर में, विद्यालय में), तो कृपया सम्पादन खत्म करने के बाद अपनी कुकीज़ खोजकर हटा दें।

अगर मैं पासवर्ड या सदस्यनाम भूल जाऊँ तो क्या होगा?

आपका सदस्यनाम केस-संवेदनशील होता है। अगर आपने खाता बनाते समय या फिर अपनी वरीयताओं में एक ईमेल पता प्रदान किया था, तो आप लॉग-इन स्क्रीन पर उस ईमेल पते पर एक अस्थायी पासवर्ड के भेजे जाने का अनुरोध कर सकते हैं, जिससे आप अपना खाता वापस पा सकते हैं। अगर आपने ईमेल पता प्रदान नहीं किया था, या फिर अगर पता कालग्रस्त हो चुका था, तो आपको एक अलग सदस्यनाम से एक दूसरा खाता बनाना होगा। ऐसा करने के बाद, अगर पुराने खाते के लिए सदस्य पृष्ठ और सदस्य वार्ता पृष्ठ बनाए गए थे, तो यह अनुशंसित है कि आप नए खाते के सदस्य और वार्ता पृष्ठों पर उन्हें क्रमशः अनुप्रेषित कर दें। (नए स्थान पर इन पृष्ठों की सामग्री और इतिहास को ले जाने के लिए "स्थानांतरण" सुविधा का इस्तेमाल करें ─ मदद चाहिए हो तो किसी प्रबंधक से संपर्क करें।) अगर आपके IP पते को सम्पादित करने से अवरोधित कर दिया जाता है तो आप उस पते के लिए पासवर्ड रीसेट का अनुरोध नहीं कर पाएँगे।

खाता बनाना

खाता बनाने के लिए "लॉग-इन करें" चुनें (पृष्ठ की ऊपरी-दाईं तरफ) और फिर "खाता बनाएँ"। आपको आम तौर पर बस एक सदस्यनाम और पासवर्ड प्रदान करने की ज़रूरत होगी। कुछ विकियों पर एक यथादृश्य CAPTCHA (Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart) उत्तीर्ण करना पड़ सकता है। अगर टेक्स्ट, ध्वनि, या कुछ पुराने ब्राउज़रों का इस्तेमाल करने वाले सदस्य इस चित्र को न देख पाएँ तो वे खाता नहीं बना सकते। अगर आप CAPTCHA-एँ देख नहीं पा रहे हैं तो एक खाते का अनुरोध करने के लिए किसी प्रबंधक से संपर्क करें।

अगर खाते में कुछ विशिष्ट चिह्न (विशेषतः '@' चिह्न और कुछ गैर-लातिन कैरेक्टर्स) या शब्द हों, या फिर अगर सदस्यनाम किसी मौजूदा सदस्य के सदस्यनाम से काफी हद तक मेल खाता हो, तो शायद आपको खाता बनाने की अनुमति न हो। अगर ऐसा है तो आप किसी प्रबंधक से संपर्क करके आपके लिए एक खाते के बनाए जाने का अनुरोध कर सकते हैं, जो उस विकि की नीतियों और प्रणालियों पर निर्भर होगा। अगर आपके IP पते को नए खाते बनाने से अवरोधित कर दिया गया है तो आप स्वयं पर से अवरोध हटाए जाने का अनुरोध कर सकते हैं या फिर खाते का अनुरोध कर सकते हैं।

यह भी हो सकता है कि आप इस पृष्ठ पर किसी गोपनीय विकि से पहुँचे हैं जहाँ खाते बनाने के लिए किसी दूसरी विधि का इस्तेमाल किया जाता हो। अगर ऐसा है तो अपने सिस्टम प्रबंधक से संपर्क करके जानें कि विधि क्या है, और अपना खाता सेटअप करें या खाते तक पहुँच पाएँ। अगर आपको लगता है कि यही कारण है, तो आप अपने संगठन/कंपनी के डोमेन की लॉग-इन की जानकारी का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

विकि परिवार और एकीकृत लॉग-इन

मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने वाली कुछ परियोजनाएँ एक परिवार बनकर रहती हैं यानी कोई सदस्य पूरे परिवार में लॉग-इन कर सकता है; इन विकियों की प्रणालियों में काफी अंतर हो सकता है। अगर आप विकिमीडिया संस्थान के किसी विकि (जैसे विकिपीडिया) में रुचि रखते हैं तो आप एकीकृत लॉग-इन पर अधिक जानकारी पा सकते हैं।

दो-कारक प्रमाणीकरण

मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर में Extension:OATHAuth के माध्यम से दो-कारक प्रमाणीकरण उपलब्ध है। विकिमीडिया परियोजनाओं पर 2FA कैसे काम करता है, इस बारे में अधिक जानने के लिए Help:दो-कारक प्रमाणीकरण देखें।

लॉग-आउट करना

आप पृष्ठ की ऊपरी-दाईं तरफ "लॉग-आउट करें" कड़ी पर क्लिक करके कभी भी लॉग-आउट कर सकते हैं। आपका सदस्यनाम याद रखकर अगले उपयोगकर्ता को उसका सुझाव देने से ब्राउज़र को रोकने के लिए अपने ब्राउज़र की गोपनीयता सेटिंग्स में विकि की कुकीज़ को हटाना न भूलें। विशेषतः अगर आप किसी सार्वजनिक कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हों, आपको ब्राउज़र का सारा हाल का इतिहास भी हटा देना चाहिए (Firefox पर Ctrl+⇧ Shift+Del)।

ज़्यादातर विकियाँ कुछ समय बाद सदस्यों को अपने आप लॉग-आउट कर देते हैं। अगर कोई सम्पादन सहेजते समय ऐसा हो जाता है तो आपको आम तौर पर एक चेतावनी दिखाई जाएगी कि आपको लॉग-आउट कर दिया गया है।